भरतपुर: चिकसाना थाना इलाके में एक विवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक विवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।