जगदीशपुर: झाड़-फूंक के भरोसे मासूम ने गंवाई जान, सर्पदंश से 9 वर्षीय बच्चे की जेएलएनएमसीएच अस्पताल में मौत
जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर माधोपुर गांव में अंधविश्वास का एक दर्दनाक मामला आज सामने आया है सांप के डसने के बाद परिजन बच्चों को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराने में लग गए करीब आधे घंटे तक चले इस प्रयास के दौरान बच्चे की हालात लगातार बिगड़ती गई बाद में अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा किया उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई