पिंड्रा: वाराणसी के कठिरांव में आग लगने से 7 बीघा फसल जल गई, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
काठीरांव क्षेत्र में किसान जय हिंद पटेल की 7 बीघा से अधिक फसल आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गई। जिससे किसान को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास की ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।