बंजरिया: सिकरहना नदी किनारे सुंदरपुर गांव जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
सिकरहना नदी किनारे से होकर सुंदरपुर गांव जाने वाली सड़क हुई जर्जर ग्रामीणों को आने जाने में हो रही है परेशानी। पब्लिक एप्प की टीम मंगलवार बारह बजे गांव पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क का हिस्सा टूट कर नदी में गिरता है। क्योंकि सड़क की सुरक्षा के लिए बेडवार या दीवार नही खड़ा किया गया है। जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा नदी किनारे जर्जर हो गया है।