बंडा: नगर के बड़ी माता मंदिर के पीछे खुले टैंक में गिरी गाय, रेस्क्यू कर बाहर निकाला
Banda, Sagar | Jun 20, 2026 नगर के बड़ी माता मंदिर के पीछे लापरवाही पूर्वक छोड़े गए खुले टैंक में एक गाय गिर गई। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद जीव दया संगठन के सदस्यों ने रेस्क्यू कर गाय को बाहर निकाला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक गाय बड़ी माता मंदिर के पीछे एक नव निर्मित खुले टैंक में गिर गई। टैंक सकरा और छोटा होने के कारण गाय हिल भी नहीं पा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना जीव दया संगठन को दी। ज