बागपत: ग्राम नौरोजपुर गुर्जर में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय किसान सचिन चौधरी का शव चारपाई पर मिला
Baghpat, Bagpat | Jun 13, 2026 शनिवार की सुबह करीब साढे छह बजे ग्राम नौरोजपुर गुर्जर निवासी 35 वर्षीय किसान सचिन चौधरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में चारपाई पर मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब साढे दस बजे एक अज्ञात व्यक्ति सचिन के घर पहुंचा था।