गुना नगर: इंडस्ट्रीज एरिया में घर के बाहर टहल रही किशोरी को कार ने मारी टक्कर, घायल, मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के इंडस्ट्रीज एरिया में मुस्कान कोल्ड स्टोर के सामने एक कार ने घर के बाहर टहल रही 16 वर्षीय किशोरी को टक्कर मार दी। 15 मई को दर्ज मामले में 16 वर्षीय किशोरी सलोनी जाटव घायल हो गई। जिसका उपचार जारी है घटना बीती शाम की बताई गई है। कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।