डोमचांच: वन विभाग ने ढोढाकोला जंगल से ढिबरा लदी एक बाइक जब्त की
डोमचांच थाना क्षेत्र मे अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मामला बुधवार 2 बजे का है जहाँ वन विभाग की टीम के द्वारा रेंजर के नेतृत्व में ढिबरा लदा एक बाइक को ढोढाकोला जंगल के मोटकी सखुया के समीप से जब्त किया गया। इस बाबत बताया जाता है। कि रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम के द्वारा उक्त वाहन को जब्त किया गया है।