माधौगढ़: मिगनी गांव में सोलर प्लांट का निर्माण शुरू, बीहड़ की तस्वीर में आया बदलाव
जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के बीहड़ की तस्वीर बदल रही है।अब मिगनी गांव में सोलर प्लांट लगेगा और जल्द लोगों रोजगार और अन्य व्यवस्थाओं से जोड़ा जाएगा।बतादे की इस क्षेत्र में डाकुओं का बोल बाला रहता था और अब स्थिति बदल रही है,दिन शुक्रवार समय 11:30 मिनट पर देखा गया कि सोलर प्लांट निर्माण चालू हो गया है।मजदूरों के लिए उच्च व्यवस्था के इंतजाम है।