आसीन्द: शम्भूगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
Asind, Bhilwara | May 16, 2026 शम्भूगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर बैटरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार शम्भूगढ़ थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी जिओ कंपनी का कर्मचारी बनकर वारदातों को अंजाम देता था ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको कार भी जब्त की है।