चांदपुर: नूरपुर में नहटोर चौराहे पर ट्रक की टक्कर से छोटा हाथी वाहन सवार तीन युवक गंभीर घायल
बिजनौर में शुक्रवार को सुबह करीब 9:00 बजे नूरपुर क्षेत्र में नहटोर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने छोटा हाथी वाहन मे टक्कर मार दी हादसे में छोटा हाथी वाहन में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें लाखन सिंह नाम के युवक को गंभीर अवस्था में बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।