रादौर: रादौर से जेजेपी पार्टी के मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम गोंदियाना जेजेपी छोड़ हुए आज इनेलो में शामिल।
रादौर से जननायक जनता पार्टी के मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष मांगेराम गोंदियाना ने आज अपने सैकड़ो साथियों के साथ जेजेपी पार्टी को अलविदा कह इनेलो पार्टी में शामिल हो गए। यह सभी कुरुक्षेत्र में इनेलो नेता अभय चौटाला की मौजूदगी में शामिल हुए रादौर पहुंचने पर मांगेराम ने कहा कि वह अभय चौटाला के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर इनेलो में शामिल हुए है।