मथुरा: मथुरा-वृंदावन मार्ग पर मंदिर के बगल में शराब के ठेके के विरोध में बवंडर बाबा का धरना पांचवे दिन भी जारी
बवंडर बाबा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है, जबकि यह ठेका महज 5 किलोमीटर के भीतर धड़ल्ले से चल रहा है।इतना ही उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के दिशा-निर्देशों के मुताबिक किसी भी धार्मिक स्थल से शराब दुकान की दूरी कम से कम 100 मीटर होनी चाहिए, लेकिन यह ठेका मंदिर की दिवाल से सटा हुआ हैं