हमीरगढ़: हमीरगढ़ पुलिस ने सिराज हत्याकांड का किया खुलासा, दोस्त की पत्नी को बनाना चाहता था पत्नी, इसलिए की दोस्त की हत्या
ईको पार्क में मिले सिराज खान के क्षत-विक्षत शव की गुत्थी को हमीरगढ़ पुलिस ने सुलझा लिया है। सिराज की हत्या किसी और ने नही, बल्कि उसी के साथ एक ही कमरे में रहने और साथ मजदूरी करने वाले साथी बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव माधोपुर निवासी तनवीर पुत्र मोहम्मइ इरफान ने ही की थी। पुलिस जांच से सामने आया कि आरोपी मृतक की पत्नी को वह अपनी पत्नी बनाना चाहता था|