चौपारण: NH-19 पर सरिया लदा ट्रक बना आग का गोला, चालक-खलासी कूदकर बचाए
चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा पिकेट के पास मंगलवार को सरिया लदा ट्रक (UP 58 AT 2731) अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते केबिन जलकर खाक हो गया, लेकिन चालक और खलासी समय रहते कूदकर सुरक्षित बच निकले। ट्रक रामगढ़ से गोरखपुर जा रहा था। धुआं निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई। सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन सड़क खराब होने से देरी हुई। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट क