जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बोदकरपुर ईशापुर में एक महिला ने अपने घर पर जबरन कब्जा करने, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता प्रेमा देवी ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।