डोमचांच: नावाडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, निर्माण कार्य फिर शुरू
डोमचांच प्रखंड के नावाडीह गांव में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला फिर चर्चा में है। शिकायतकर्ता श्रीकांत पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि थाना दिवस में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश और पूर्व में निर्माण कार्य रुकवाए जाने के बावजूद शनिवार को दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया।