गिरिडीह: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई
समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई। अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध बालू/कोयला/अभ्रक उत्खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया गया।