गिरिडीह: नवरात्रि की आहट के साथ बरनवाल महिला समिति ने बरमसिया के बरनवाल सेवा सदन में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया
नवरात्रि की आहट के साथ सोमवार की शाम बरनवाल महिला समिति की ओर से बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।समिति के अध्यक्ष ललिता बरनवाल की अध्यक्षता में देर रात यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रान्त अध्यक्षा सुषमा सुमन एवम महिला समिति समिति की सभी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दुर्गा मां की पूजा अर्चना की।