गिरिडीह: पोषण सखियों की सेवा बहाल होने की खुशी में टुंडी रोड के उत्सव उपवन में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, विधायक रहे मौजूद
पोषण सखियों की सेवा पुनर्बहाल की खुशी में मगंलवार को पोषण सखियों ने टुंडी रोड के उत्सव उपवन में सम्मान समारोह आयोजित किया।यहां सबसे पहले वनांनचल कॉलेज मैदान में सैकड़ो की संख्या में पोषण सखियां एकत्रित हुई । यहां से सभी जुलूस की शक्ल में गजे - बाजे , ढोल नगाड़े एवं पटाखे की आवाज के साथ उत्सव उपवन पहुंची।