गिरिडीह: डीसी ऑफिस में उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित
डीसी ऑफिस में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा क्रमवार सभी अनुमंडल/प्रखंडों व थानों से जिले में दुर्गा पूजा विधि व्यवस्था से संबंधित तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त किया।