कैराना: कैराना में वलीमा की दावत में मेहमानों को परोसने के लिए बनवाया गया गोमांस, दूल्हा और उसका मामा गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 19, 2026 कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान यमुना किनारे जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां से गोवंशीय अवशेष बरामद हुए। बरामद अवशेषों की पशु चिकित्सक से जांच कराकर उन्हें दफन करा दिया गया।