औरैया: शहर में स्मार्ट मीटर के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में रविवार की दोपहर 3 बजे प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में विद्युत उपभोक्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विद्युत वितरण खंड औरैया कार्यालय के बाहर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और स्मार्ट मीटर