नैनवां: नैनवा उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा, अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा प्रबंधन पर चर्चा की
Nainwa, Bundi | Aug 14, 2024 जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने नैनवां उपखंड क्षेत्र का दौरा कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा मौसम विभाग की चेतावनी के मध्य नजर अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी सचिव ने नैनवां कस्बे में उनियारा रोड़, नगर पालिका देई तथा पाइबालापुरा बांध पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बारिश के दौरान जल भराव वाले क्षेत्रों का अवलोकन किया