पलिया-निघासन रोड पर हुए बस-ई-रिक्शा हादसे में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव नरेश यादव ने मानवता का उदाहरण पेश किया,
घटना के समय वहां से गुजर रहे नरेश यादव ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपने निजी वाहन से घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,
वृद्धा की मौत और सात घायलों की पीड़ा को देखते हुए उन्होंने बिना किसी देरी के मदद का हाथ बढ़ाया,
क्षेत्रीय लोगों ने नरेश यादव के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की ।