कटंगी: एसडीएम विजय यादव ने दशहरा मैदान और विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया
कटंगी में आगामी दशहरा पर्व और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एसडीएम विजय यादव ने को दशहरा मैदान और विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम, तहसीलदार पन्नू लाल सांडिल्य, दशहरा उत्सव समिति के राजेश कड़वे, नगर पालिका अमला और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।