अमरोहा: अमरोहा के गंगा धाम तिगरी में गंगा का जलस्तर दो दिन में 40 सेंटीमीटर बढ़ा, प्रशासन हुआ अलर्ट
Amroha, Amroha | Jul 10, 2026 पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद अमरोहा के गंगा धाम तिगरी में गंगा का जलस्तर दो दिनों में 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं