मुरैना: हाईवे पर वन विभाग की डिपो के सामने बेकाबू हुआ कंटेनर, कुर्सियां छोड़कर भागे कर्मचारी,एक कर्मचारी घायल,लगा लंबा जाम
Morena, Morena | Jun 6, 2026 मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर वन विभाग की डिपो के सामने चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वन विभाग और एसएएफ टीम हाईवे पर अवैध रेत उत्खनन के जांच कर रही थी तभी बेकाबू कंटेनर चालक डिवाइडर पर चढ़ गया और कर्मचारी कुर्सियां छोड़कर भागे,जिसमें एक कर्मचारी घायल हुआ है।