नवाबगंज: बाराबंकी में 33 हजार लाइन से निकली चिंगारी, 200 बीघा गेहूं की फसल राख, भाकियू जिलाध्यक्ष ने मुआवजे की मांग की
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर और गौरी गांव में तैतीस हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब दो सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।इस संबंध में गन्ना दफ्तर में धरना पर बैठे भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक ने प्रशासन से त्वरित कार्यवाही करते हुए मुवावजे की मांग की है।