शामली: शामली के लांक गांव निवासी युवक से ₹1.5 लाख की ठगी के आरोप में इरशादपुर निवासी आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 28, 2026 मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव लांक निवासी शिवम ने नौकरी का झांसा देकर ₹1.5 लाख की ठगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक जांच पड़ताल के बाद जलालाबाद क्षेत्र के इरशादपुर निवासी मोहित उर्फ आरव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ठगी में लिप्त अन्य अभियुक्त की तलाश में टीमें लगी हैं।