भोरे: भोरे बीडीओ दिनेश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, भावुक हुए कर्मी
भोरे प्रखंड कार्यालय के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर प्रखंड और अंचल के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह की शुरुआत निवर्तमान बीडीओ को अंगवस्त्र, बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर