इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बधिया निवासी युवक को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 13, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बधिया निवासी नीरज कुमार का कहना है कि 12 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे वह इगलास से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से काल आई, जिसमें काल करने वाले ने खुद को मोविन निवासी कस्बा इगलास बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपित ने कहा कि जहां भी मिलेगा, साथियों के साथ गोली मार देगा। मुकदमा दर्ज