कैंपियरगंज: पीपीगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पति और जेठानी गिरफ्तार, अवैध संबंध व प्रताड़ना के आरोप
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के नरही गांव में नवविवाहिता गौरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति राकेश और जेठानी चंद्रकला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और 15 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। मृतका की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप है कि दहेज की मांग और अवैध संबंधों के कारण उसे प्रताड़ित किया गया।