चंदनकियारी: चंदनकियारी में अवैध शराब से परेशान होकर महिलाएं पहुंची थाने, ओपी प्रभारी ने दिया आश्वासन
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया ओपी क्षेत्र की फुसरो पंचायत में अवैध शराब की बिक्री से परेशान दर्जनों महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। आज शनिवार समय लगभग साढ़े 12 बजे बताया गया कि महिलाओं ने मांग की है कि इलाके में चल रहे अवैध शराब के ठिकानों को तुरंत बंद कराया जाए, क्योंकि इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।