डलमऊ: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शनिवार को समय लगभग 2 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक हुजूम दिख रहा है।उस हुजूम में लोग एक दूसरे पर हाथ चलाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीमारदार और अस्पताल के स्टाफ के द्वारा एक दूसरे पर मारपीट की जा रही है।फिलहाल वायरल वीडियो डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है।