मांझी: मांझी के मटियार के पास मोहर्रम के दो जुलूस आपस में भिड़े, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया
Manjhi, Saran | Jul 6, 2025 मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव के समीप रविवार को करीब 8:30 बजे मोहर्रम के दो अखाड़े के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें करीब 10 लोग जख्मी हो गए। जिनका उपचार निजी क्लीनिक में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया।