पलिया: अतरिया बड़ा गांव में पीड़ित के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
पलिया कोतवाली क्षेत्र के अतरिया बड़ा गांव में हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हुआ है, जिससे पीड़ित अरबाज खा ने आज मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र देकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़ित के घर 7 फरवरी को चोरी हो गई थी जिसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया।और ना ही चोरों को गिरफ्तार किया गया।