मुंगेर: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने कल्याणपुर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
Munger, Munger | Jan 18, 2026 केंद्रीय मंत्री सह पंचायती राज, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री तथा सांसद मुंगेर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सोमवार को जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर पहुंचेंगे, जहां वे हरिओम होमियो का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरा मसूद ने कल्याणपुर स्थि