राघोपुर मरवारी बांध को लेकर किसानों और अधिकारी कर्मचारियों के बीच बुधवार सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक महापंचायत आयोजित की गई महापंचायत के दौरान जमकर नोक झोंक हुई और चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बांध निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया । महापंचायत के दौरान राजनीतिक दल के पदाधिकारी और नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे ।