बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस चौराहे पर स्थित खोखे में अराजक तत्वों ने लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस चौराहे पर एक खोखे में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। खोखे में रखा हुआ हजारों का सामान जलकर राख हो गया और देखते ही देखते आग ने विकराल लूप ले लिया। आपको बताते चलें कोतवाली पुलिस ने गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया घटना कल देर रात की है।