मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को कांग्रेस पार्टी ने फिर एक बार अहम जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जाकिर हुसैन को डीडवाना कुचामन जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसको लेकर पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी पूर्व विधायक चेतन, विधायक मुकेश भाकर रामनिवास गावड़िया,सहित अनेक नेताओं ने गैसावत को शुभकामनाएं दी।