बागपत: मवीकलां पुलिस चौकी के सामने हाइवे पर खड़े सीज ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने टकराया, हादसे में ट्रक चालक सहित दो घायल
Baghpat, Bagpat | Jun 24, 2026 मवीकलां गांव निवासी अरूण ने बुधवार की सुबह करीब साढे दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि मवीकलां पुलिस चौकी के सामने हाइवे पर सीज खडे ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक सहित दो घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।