मोहम्मदी: इटकुटी निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर राजस्व निरीक्षक पर गाली देने व जबरन खेत नपवाने का लगाया आरोप
इटकुटी निवासी कमला देवी पत्नी हुकुम सिंह ने पुलिस अधीक्षक खीरी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह घर में अकेली थीं तभी गोला तहसील के राजस्व निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव आए और कमला देवी से अपने कागज दिखाने को कहा। वहीं प्रार्थिनी ने कल आने को कहा तो राजस्व निरीक्षक गाली-गलौज करने लगे और खेत नपवाने की धमकी देकर चले गए। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है।