मोहम्मदी: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने SDM मोहम्मदी को गन्ना मूल्य बढ़ोतरी कर ₹450 मूल्य घोषित करने को लेकर दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने उप जिला अधिकारी मोहम्मदी को गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर विचार कर ₹450 घोषित करने के संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। गन्ना किसानों की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है जैसे कि कीटनाशक दवाएं, गन्ने की छिलाई व डीजल काफी महंगा है इसको देखते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है।