मोहम्मदी: कसावल निवासी व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर लगाया जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप
कसावल निवासी सुखवंत सिंह पुत्र जसवीर सिंह ने जिलाधिकारी खीरी को एक प्रार्थना पत्र देखकर विपक्षियों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने बताया की विपक्षीगण सुनील कुमार गोपाली व अन्य दो व्यक्तियों के साथ प्राथी का खेत दिन में 2 बजे कब्जा करने के उद्देश्य से जोतने लगे और मना करने पर गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस मामले को लेकर प्रार्थी जसवंत सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।