कोटपूतली: कोटपुतली में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि
Kotputli, Alwar | Apr 17, 2026
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हनुमानगढ़ के नोहर में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि चूरू के राजगढ़ में तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली।