बरेली: बरेली में सगे भाइयों के बीच खूनी जंग, लोहे की रॉड और रेती से हुए वार, दोनों परिवार लहूलुहान, 6 पर दर्ज हुआ केस
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सगे भाइयों के बीच पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में लोहे की रॉड, धारदार रेती और लाठी-डंडों से जमकर हमला हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के कई लोग घायल हो गए। पहले पक्ष के योगेश चंद्र वर्मा का आरोप है कि बड़े भाई सुभाष वर्मा ने पहले घर पर ईंटें फेंकीं और विरोध करने पर लोहे की रेती से सिर पर हमला कर दिया