तरबगंज: विद्युत विभाग ने खोदा गढ्ढा फिर भूल गए। गढ्ढे में गिर कर आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल।
लौव्वाबीरपुर निवासी अर्जुन ने बताया कि एक माह से यह गढ्ढा रोड के बगल बना है जिससे आए दिन लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे है।मेडिकल स्टोर संचालक शुभम यादव ने कहा कि लगभग 05 बाइक सवार इस गढ्ढे में गिर कर बुरी तरह चोटिल हो चुके है। कई बार विद्युत विभाग में इसकी शिकायत भी की जा चुकी है।