सगड़ी: अजमतगढ़ में निकाली गई जन आक्रोश महिला पदयात्रा, कांग्रेस और 'इंडी' गठबंधन पर जताई गई कड़ी नाराजगी
Sagri, Azamgarh | Apr 30, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत अजमतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को महिलाओं द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई । इस अवसर पर मंडल की भाजपा महिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही । सर्वप्रथम अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई और इस मुद्दे पर चर्चा हुई फिर जन आक्रोश महिला पदयात्रा का शुभारंभ किया गया और क्षेत्र में भ्रमण किया ।