खरगोन। शहर के बेड़ियाव फाटे इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जैतापुर निवासी 50 वर्षीय गजराज पिता शोभाराम तंवर का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मेनगांव पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गजराज ने अज्ञात कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठाया है।